Breaking News

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

Spread the love

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

बिसौली बदायूं। विकसित कृषि संकल्प यात्रा विकासखंड वजीरगंज के ग्राम छरछू, कुर्वी एव अमरोली में निकाली गई। इसका मकसद किसानों को प्रमुख फसलों की नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।
गुरुवार को आई.वी.आर.आई बरेली के वैज्ञानिक पशुपालन विभाग वजीरगंज से उप कृषि निदेशक, विषय वस्तु विशेषज्ञ एव विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई गई। जिसमें खरीफ में बीज आपूर्ति, सोलर पंप, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, फॉर्म रजिस्ट्री आदि। आई.वी.आर.आई. बरेली से वैज्ञानिक डॉ. मुकेश सिंह द्वारा किसानों को बकरी पालन, मुर्गी पालन अच्छी नस्ल की गाय एवं भैंस पालने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!