Breaking News

बिसौली में गंगा दशहरा पर राहगीरों को पिलाया शरबत

Spread the love

बिसौली में गंगा दशहरा पर राहगीरों को पिलाया शरबत

बिसौली बदायूं। गंगा दशहरा पर नगर के अग्रवाल टायर हाउस पर शुभम् अग्रवाल से लेकर देहात क्षेत्र में दर्जनों जगह शरबत वितरण किया गया। गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा भागीरथ ने अपनी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाने के लिए प्रार्थना की थी। जब मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं, तो उस तिथि को जेष्ठ माह की दशमी तिथि के रूप में जाना गया, जिसे गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं, मां गंगा की पूजा करते हैं, और दान-पुण्य करते हैं। नगर के अग्रवाल टायर हाउस पर भीषण गर्मी और उमस के बीच दशहरा पर राहगीरों को शर्बत और ठंडा जल पिलाया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शरबत का आनंद लिया। इस दौरान एड. सुरेन्द्र अग्रवाल, शुभम् अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में एक करोड़ से सड़कें व पथ प्रकाश होंगे मजबूत, विधायक हरीश शाक्य बोले—विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों …

error: Content is protected !!