Breaking News

बिल्सी में कई स्थानों पर कराया भंडारा, शरवत भी बाटा

Spread the love

बिल्सी में कई स्थानों पर कराया भंडारा, शरवत भी बाटा

बिल्सी। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरित किया गया। नगर के बदायूं बस स्टैंड पर मां पूर्णागिरि ग्रुप की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। यहां सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर दीपक चौहान, राहुल वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, मोनू गुप्ता, नीलकमल महेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, तेजस्वी सागर आदि लोग मौजूद रहे। नगर के मुख्य बाजार में कई स्थानों के लावा अंबियापुर चौराहा के निकट मंदिर पर भक्तों ने भी भंडारे का आयोजन कराया। वहीं तहसील रोड शिव शक्ति ओम मंदिर के अलावा ग्राम अंबियापुर, बांस बरौलिया, सिरासोल, गुधनी में शरबत वितरित और भंडारा का आयोजन किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!