Breaking News

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया जाए ग्रीष्मकालीन अवकाश, दिया ज्ञापन

Spread the love

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया जाए ग्रीष्मकालीन अवकाश, दिया ज्ञापन

बिल्सी। आंगनवाड़ी कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी बदायूँ प्रमोद कुमार को सौंपा। जिसमें कर्मचारियों ने कहा है कि वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों को ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रदान किया गया है, परन्तु आंगनबाड़ी केन्द्रों में अभी तक ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि आंगनबाड़ी केन्द्रों में छोटे-छोटे बच्चे, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं आती है, जिनके लिए इस भीषण गर्मी में केन्द्र पर आना अत्यन्त कष्टदायक हो रहा है। जबकि प्रदेश के कुछ जिलों में अवकाश घोषित किया जा चुका है। उन्होनें प्रदेश के मुख्यमंत्री से विद्यालयों की भांति आंगनबाडी केन्द्रों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किये जाने की मांग की। इस मौके पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला देवी, प्रदेश अध्यक्ष रीता सिंह, प्रदेश सचिव नुसरत जहां, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिखा रानी, कस्तूरी देवी, वेदकुमारी, पिंकी, कमला, सीमा, ऊषा देवी, शशिबाला, सर्वेश कुमारी, रत्नेश कुमारी, बबली सिंह, मालती देवी, ऊषा सिंह, प्रेमा देवी, जयमाला आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!