Breaking News

विधायक हरीश ने सुनी जनता की समस्याएं

Spread the love

विधायक हरीश ने सुनी जनता की समस्याएं<
बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित गल्ला मंडी के गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। साथ ही मौके पर अधिकारियों को बुलाकर उनके निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र के कई गांव के किसानों ने विधायक को बिजली सप्लाई सही तरीके से न मिलने के कारण सिंचाई के अभाव में खेतों में खड़ी फसले सूख रही है। जिसपर विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और शीघ्र बिजली सप्लाई सुधार कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के तमाम लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!