Breaking News

निर्जला एकादशी पर राहगीरों को वितरित किया शरवत

Spread the love

निर्जला एकादशी पर राहगीरों को वितरित किया शरवत

बिल्सी। निर्जला एकादशी पर शुक्रवार को नगर के लोगों ने व्रत रखकर कई स्थानों पर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया। भीषण गर्मी में मीठा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की। वहीं श्रद्धालुओं ने घरों पर भी व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। पूजा के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों व गरीबों विभिन्न वस्तुओं का दान भी किया। नगर के बिजलीघर रोड पर भाजपा नेता विनीत उपाध्याय ने शिविर लगाकर दोपहर को राहगीरों को रोक-रोक शर्बत पिलाया। इस मौके पर प्रदीप उपाध्याय, मनीषा उपाध्याय, शगुन उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर, नगर के इस्लामियां इंटर कालेज के गेट के सामने कुछ व्यापारियों ने शिविर लगाकर राहगीरों को शरवत का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!