Breaking News

बेहटा चैलेंजर्स ने पावर हिटर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Spread the love

बेहटा चैलेंजर्स ने पावर हिटर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

ध्रुव वार्ष्णेय को दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहटा चैलेंजर्स और पावर हिटर टीम के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बेहटा चैलेंजर्स ने पावर हिटर टीम को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया। पावर हिटर टीम के कप्तान राजीव पुरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 102 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसमें शशांक ने 15, राजीव और संजय ने 18-18 रनों का योगदान दिया। वहीं बेहटा चैलेंजर्स टीम की ओर गेंदबाजी करते हुए कप्तान चंदपाल उर्फ चंदू ने दो, अंकुर ने दो और ध्रुव वार्ष्णेय ने महत्वपूर्ण चार विकेट लिए। इसके बाद 103 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बेहटा चैलेंजर्स की टीम के कप्तान चंदपाल उर्फ चंदू ने 30, ध्रुव ने 12, अशोक ने 16, तेजेंद्र ने 10 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार बेहटा चैलेंजर्स टीम को तीन विकेट से विजय घोषित किया गया। पावर हीटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान राजीव ने तीन, राहुल ने तीन, संजय ने एक विकेट लिया। बेहटा चैलेंजर्स के खिलाड़ी ध्रुव वार्ष्णेय को चार विकेट और 12 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, ईशु मिश्रा, समोद पूरी, ठाकुरदास कोहली, ,राजेश गुप्ता, सोनू पुरी, सुमित गुप्ता, संदीप पुरी, देव गुप्ता, लालमन कोहली, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!