Breaking News

बदायूं के उझानी मंडी समिति पर मंडी में आने वाले वाहनों से लगा जाम

Spread the love

बदायूं के उझानी मंडी समिति पर मंडी में आने वाले वाहनों से लगा जाम,

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र बरेली मथुरा हाइवे पर स्थित मंडी समिति में अनाज बेचने आने वाले वाहनों से रविवार सुबह से ही करीब एक किलोमीटर लम्बा जाम लग गया । वहीं जाम में बसे, कारें व अन्य वाहन फंस गए । जिससे सवारियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसी को अगर कछला या बदायूं जाना है तो वह इस जाम में घंटो फंसा रहता है और वह जाम में परेशान होता रहता है। अनाज बेचने आए कई लोगों ने बताया कि उन्हें जाम में फंसे हुए कई घंटे हो गए । लेकिन जाम नहीं खुल पाया है। वही जाम लगने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए और जाम को खुलवाने की कोशिश कर रही है। यहां बताते चलें कि मंडी समिति में आने वाले वाहनों से इन दिनों में जाम लगता है और लोग परेशान होते रहते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

Spread the loveफैजगंज बेहटा/बदायूं। सोमवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर …