Breaking News

अनियंत्रित बाइक फिसल कर खाई में गिरी, युवक की मौत

Spread the love

अनियंत्रित बाइक फिसल कर खाई में गिरी, युवक की मौत

खितौरा-बिल्सी वाया बरनी मार्ग पर देररात हुआ हादसा

बिल्सी। खितौरा-बिल्सी वाया बरनी मार्ग पर स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा के पास तीव्र मोड़ पर शनिवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर खाई में जा गिरी। जिसपर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा मामूली तौर पर घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा पर पीएम को भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी रवि कुमार उर्फ मिथुन (35) पुत्र रामप्रकाश और गोविंद सिंह शादी समारोह में हलवाई का काम करते है। शनिवार की रात बिल्सी नगर में आयोजित किसी कार्यक्रम में काम करने के बाद करीब 11 बजे वापस अपने गांव को बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी खितौरा-बिल्सी मार्ग पर गांव बरनी के पास पहुंची, तभी गांव से पहले तीव्र मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर खाई में जा गिरी। जिसमें रवि कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। जबकि गोविंद के मामूली चोट आई थी। बताते है कि कुछ देर बाद रवि ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसपर एसआई रामवीर सिंह ने उसका पंचनामा भर शव पीएम को भेज दिया। साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं रवि की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!