Breaking News

आर्य समाज कर रहा है राष्ट्र की सच्ची सेवा : बीएल वर्मा

Spread the love

आर्य समाज कर रहा है राष्ट्र की सच्ची सेवा : बीएल वर्मा

शुभ संकल्पों के साथ संपन्न हुआ यज्ञ महोत्सव

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज के 111वें वार्षिकोत्सव के तत्वावधान में चल रहे यज्ञ महोत्सव की पूर्णाहुति के साथ रविवार को विधिवत संपन्न हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने अपने हाथों से पूर्णाहुति करते हुए कहा कि आचार्य संजीव रूप की तपस्या का परिणाम है यह विराट भव्य यज्ञ महोत्सव। यज्ञ तथा वैदिक विचारों से पर्यावरण की शुद्धि तथा हमारी आत्मिक उन्नति होती है। संकल्प ले कि बुराई के रास्ते को छोड़ देंगे, सदा भलाई के रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने कहा आर्य समाज राष्ट्र का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संस्कृति बचाने का कार्य राष्ट्र की सच्ची सेवा है जो आर्य समाज कर रहा है। आचार्य संजीव रुप ने कहा कि बिना दक्षिणा के पूर्ण नहीं होता। आज दक्षिणा में अपनी बुराइयां छोड़ दें। संकल्प लें हेलमेट लगाकर चलेंगे। अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे। कोई गलत काम नहीं करेंगे। रात्रि की सभा में जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव गुप्ता तथा राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारे। इस मौके पर धीरज सक्सेना, हरिओम वर्मा, विवेक जौहरी, विपिन जौहरी, विवेक राठी, खुर्जा एआरएम राजेंद्र सिंह, योगाचार्य हरेंद्र आर्य, रविप्रकाश अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, कोतवाल मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। आचार्य संजीव रूप ने अपने सहयोगियों के साथ सभी श्रद्धालु अतिथियों का अभिनंदन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!