Breaking News

ईओ ने पीडि़त परिवार की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

Spread the love

ईओ ने पीडि़त परिवार की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
आज परिवार को देंगे सामान, शादी में करेंगे िशरकत
बेटी को आशीर्वाद देने के साथ ही देंगे शादी की शुभकामनाएं
फोटो परिचय 2, उरई के शेल्टर होम में पीड़ित परिवार को देने के लिए रखा सामान, 3 जानकारी देते ईओ रामअचल कुरील।
उरई। करमेर रोड पर दुकानों को खाली कराने के चक्कर में चलाए गए अतक्रिमण हटाओ अभियान में झुग्गी झोपड़ी वाले भी चपेट में आ गए। िलहाजा एक परिवार की बेटी की दस जून को शादी होनी वाली है। ठीक कुछ दिन पहले सामान बर्बाद हो गया। इसके चलते पालिका ने बेटी की शादी के लिए उपहार स्वरुप सामान की खरीद की है। कर अधीक्षक गनेश प्रसाद ने बताया िक आज दस जून को शादी वाले िदन परिवार को उपहार स्वरुप सामान सौंपा जाएगा।
एक सप्ताह पहले नगर पालिका ने करमेर रोड पर अतक्रिमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध रुप से रह रहे 17 लोगों से दुकानों को खाली कराया गया। दुकानें खाली होने तक अभियान शांतिपूर्ण निपटा, पर ईओ रामअचल कुरील के मीटिंग में चले जाने के बाद पालिका के कर्मियों ने मनमर्जी दिखाई और मोहलत देने के बाद भी झुग्गी झोपड़ी तोड़ दी। मामला इसलिए तूल पकड़ गया, क्योंकि दस जून को झोपड़ी में रहने वाले हुकुम सिंह के परिवार की बेटी की शादी है।शादी के ऐन वक्त पर झोपड़ी उजड़ने से लोग परेशान हो उठे। हालांकि ईओ रामअचल कुरील ने परिवार की आर्थिक सहायता के लिए अनूठी पहल की है और अपने स्तर से बेटी की शादी के लिए उपहार स्वरुप सामान की खरीद कराईहै। इसमें डबल बेड, गददा, वाशिंग मशीन, पंखा के अलावा स्टील के बर्तन भी शामिल है। अधिकारियों की मानें तो जो सामान खरीदा गया हैं,उसे शेल्टर होम में सुरक्षित ढंग से रखवा दिया गया है। जिस दिन शादी होगी, उसी दिन सुबह पालिका कर्मियों के सहयोग से सामान तय स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।
इनसेट
-पूर्ति विभाग ने राशन की कराई व्यवस्था
उरई। अतक्रिमण की चपेट में आए झुग्गी झोपड़ी वालों के लिए पूर्ति विभाग ने राशन पानी की व्यवस्था करा दी है। राशन सामग्री में घर गृ़हस्थी से जुड़ा सामान दिया गया है।
इनसेट
बोले जम्मिेदार
बेटी की शादी में हर संभव मदद होगी। पालिका ने उपहार स्वरुप सामान की व्यवस्था की हैं, जो पीडि़त परिवार के घर तक सुरक्षित पहुंचाया जाएंगा।
रामअचल कुरील
ईओ, नपा उरई


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दबिहारी में ढोल-नगाड़ों संग निकली चौपाई, फाग गीतों से गूंजा गांव

Spread the loveबदायूं। अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में होलिका पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक …

error: Content is protected !!