Breaking News

बदायूं में महेश नवमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

(बदायूं में महेश नवमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।)
आज दिनांक 8 जून दिन रविवार को माहेश्वरी समाज का वंश उत्पत्ति दिवस महेश नवमी महोत्सव बड़े धूमधाम से शिव गार्डन निकट नगला मंदिर में मनाया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी जी बरेली एवं आमला से श्री योगेश माहेश्वरी जी प्रवीण माहेश्वरी द्वारा मेघावी छात्राओं को प्रतिक्षण भेंट कर उत्सवर्धन किया गया साथ ही अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज के वृद्धजन श्री अनिल माहेश्वरी जी शेखूपुर , श्री मनोरंजन लाल माहेश्वरी बदायूं, श्री राजेंद्र माहेश्वरी जी सकरी ,श्री ओम प्रकाश जी माहेश्वरी बैंक वाले बदायूं को साल एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में रामायण भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज के सबसे युवा समाज की सबसे युवा जिला बर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांध दिया। देर रात तक बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की गई।
दो प्रमेंद्र माहेश्वरी जी द्वारा समाज के बच्चों के लिए बरेली में किसी भी प्रकार की कोचिंग शिक्षा आदि में सहयोग का फायदा किया गया साथ ही समाज की एक जुटता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विशेष सहयोगियों को उपहार देकर उत्सवर्धन किया गया कार्यक्रम का संचालन मंत्री श्री नितिन बाबू माहेश्वरी जी ने किया । इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चांडक कोषाध्यक्ष श्री विनोद माहेश्वरी संरक्षक श्री सुवेंद्र माहेश्वरी जी श्री मुकेश माहेश्वरी जी, श्री राधा रमन माहेश्वरी जी, डॉक्टर सचिन माहेश्वरी, श्री राहुल माहेश्वरी, श्री राधे श्याम माहेश्वरी, श्री शरद माहेश्वरी जी,वैभव महेश्वरी, पियूष महेश्वरी, नितिन माहेश्वरी जी आदि अनेक स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!