Breaking News

राजकीय कन्या इंटर कालेज में समर कैंप का रंगारंग समापन

Spread the love

बिसौली। राजकीय कन्या इंटर कालेज में समर कैंप का रंगारंग समापन हो गया। जिसमें छात्राओं को योग, व्यायाम एवं मेडिटेशन कराया गया। समापन के दौरान छात्राओं ने विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला चिकित्सा अधिकारी सुविधा महेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों को नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करते हैं, जिससे उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित समर कैंप के माध्यम से छात्राओं की जहां एक ओर झिझक दूर हो रही है। वहीं प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा हो रही है।शिक्षिका दीपा रानी ने बताया इस दौरान विद्यालय में छात्राओं के रचनात्मक विकास टीमवर्क और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया गया। कैंप में छात्राओं ने मिट्टी के बर्तन बनाना, रंगोली, चित्रकला और खेलकूद की गतिविधियों को बारीकी से सीखा। इस अवसर पर कैंप में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मानसी ठक्कर, डा. दीपा रानी, समीर बाबू सक्सेना, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आशीष शर्मा बने ब्राह्मण महासभा के जिला मंत्री

Spread the loveबिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने ग्राम भटपुरा निवासी …