Breaking News

ट्रैफिक नियमों की बार-बार अनदेखी करना अब आपको भारी पड़ सकता है

Spread the love

बिसौली। नगर में ट्रैफिक नियमों की बार-बार अनदेखी करना अब आपको भारी पड़ सकता है। अगर आपकी गाड़ी का बार-बार चालान कटा तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पांच या उससे अधिक चालान वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। वाहन चेकिंग से चालकों में अफरा तफरी मची रही। टीएसआई सुरेश त्यागी ने बताया कि यातायात निदेशालय के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान तीन वाहनों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी लगातार चलेगा। इस दौरान कांस्टेबल लेखराज यादव, कांस्टेबल सचिन चौधरी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!