Breaking News

करदा अति शीघ्र बंद कराया जाए नहीं तो संगठन मंडी पर धरना करेगा

Spread the love

बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनीतिक की मासिक पंचायत मालवीय आवास गृह पर हुई जिसका संचालन विपिन माहेश्वरी ने किया और अध्यक्षता ऋषभ चौधरी ने की रविंद्र सिंह यादव ने कहा की किसान अपना अनाज बेचने के लिए मंडी जाते हैं लेकिन मंडी में करदा के नाम पर किसानों को लूटा जाता है जिसकी शिकायत मंडी सचिव प्रभात यादव से की थी लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि लूट का हिस्सा प्रभात यादव जी को भी मिलता है इसलिए किसानों को लुटवाते रहे करदा अति शीघ्र बंद कराया जाए नहीं तो संगठन मंडी पर धरना करेगा राजपाल सिंह ने कहा ग्राम पंचायत गुरपुरी विनायक में PWD द्वारा रोड निर्माण कार्य चल रहा है जो मानक के हिसाब से ठेकेदार नहीं करा रहा है रोड की मिट्टी लेबर साफ नहीं करती और इस मिट्टी पर रोड बना दिया जाता है जिससे बना हुआ रोड अभी उखड़ने लग रहा है शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए और मानक के हिसाब से काम कराया जाए जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा की बदायूं की सभी तहसीलों में किसानों मजदूरों की जमीन के अंश गलत हो रखे हैं लेकिन तहसील प्रशासन चक्कर पर चक्कर कटा रहा है और किसानों के जमीन के अंश सही नहीं कर रहा है शीघ्र किसानों के जमीन के अंश सही कराए जाएं नहीं तो संगठन 22 तारीख को तहसील सदर में उग्र आंदोलन करेगा उन्होंने कहा यदु शुगर मिल सुजानपुर बिसौली ने किसानों के गन्ना का पैसा नहीं दिया है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है शीघ्र ही गन्ना का पैसा भुगतान कराया जाए जनपद में बिजली चोरी को लेकर परिवर्तन दल विद्युत विभाग जनता से अवैघ लूट कर रहा है रोज 10-15 लोगों की बिजली चोरी को लेकर सलारपुर परिवर्तन दल कार्यालय पर लोगों को इकट्ठा किया जाता है और मोबाइल जमा कर लिया जाता है उसके बाद एक-एक व्यक्ति अंदर बुलाया जाता है और 10000 से ₹15000 लिया जाता है उसके बाद ही फैसला हो पाता है अगर उन्होंने बिजली चोरी की तो फिर FIR क्यों नहीं हुई जल्द भ्रष्ट कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें हटाया जाए जिससे किसानों से अवैध पैसा उगाई ना कर सके पंचायत में निम्नलिखित पदाधिकारी कार्यकर्ता व किसान साथियों ने भाग लिया विपिन महेश्वरी प्रताप सिंह हरी सिंह बबलु यादव द्वारकी सिंह नरेंद्र सिंह रामचरण उमेश सिंह ऋषभ चौधरी प्रदीप बाबू मोहम्मद यामीन रामेंद्र यादव


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!