Breaking News

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस का शुभारंभ किया

Spread the love

*जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन* के सहयोग से संचालित संस्था *काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान* द्वारा जनपद बदायूं में कलेक्ट्रेट से अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार द्वारा रैली की हरी झंड़ी दिखाकर अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस का शुभारंभ किया गया रैली में अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल, श्रम विभाग से सहायक- श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र मिश्रा समस्त स्टाफ, एच0टी0 प्रभारी अजय कुमार समस्त स्टाफ,चाइल्डलाइन से जिला समन्वयक कमल शर्मा, समस्त स्टाफ, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, समस्त स्टाफ, व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान से संस्था सचिव मीना सिंह,प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह, संस्था के समन्वयक देवेन्द्र पाल, काउंसलर चेतना वार्ष्णेय, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार, अनिल कुमार, अनुपम, रूबी सिंह, दुर्गा ग्राम पंचायतो से आए वॉलिंटियर्स, संस्था का समस्त स्टाफ एवं अन्य विभागों के कर्मचारी गण ने रैली में प्रतिभाग किया । रैली जिला कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन चौराहा, परशुराम चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक होकर, नगर पालिका इंटर कॉलेज तक रैली निकाली गई। रैली में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति नारे बोलकर , पट्टिकाएं दिखाकर, बैनर के माध्यम से और पम्पलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!