Breaking News

कस्बे में दूसरी जगह भी बिना लाइसेंस के बिक रही आतिशबाजी शादी पार्टियों में ली जा रहीं बुकिंग

Spread the love

कस्बे में दूसरी जगह भी बिना लाइसेंस के बिक रही आतिशबाजी शादी पार्टियों में ली जा रहीं बुकिंग

मानको को दरकिनार कर नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

प्रशासन बेखबर

कुंवर गांव । कस्बे में लाइसेंस धारक पिता की मृत्यु होने के बाद बिना लाइसेंस के दुकान पर उसके पुत्र द्वारा आतिशबाजी का कारोबार किया जा रहा है शादी पार्टियों में बुकिंग कर आतिशबाजी चलाने का काम किया जा रहा है।जिसपर प्रशासन बेखबर नजर आ रहा है ।थाना क्षेत्र के गांव भांसी निवासी श्याम देव के नाम आतिशबाजी बिक्री व देशी पटाखे बनाने का लाइसेंस था श्यामदेव की लगभग डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है उनके पुत्र धीरेश ने लाइसेंस ट्रांसफर कराने के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक धीरेश के नाम लाइसेंस स्वीकृति नहीं हुआ है जिसके बाद भी उसके द्वारा हनुमान मंदिर के सामने एक दुकान पर बोर्ड लगाकर आतिशबाजी बेचने का कार्य किया जा रहा है।देशी पटाखे बनाने के लिए उसने प्रहलादपुर कच्चे मार्ग पर एक गोदाम बना रखा है धीरेश के द्वारा शादी पार्टी में आतिशबाजी चलाने के लिए लगातार बुकिंग की जा रही है। बुधवार की रात कस्बे में होली चौक के पास आतिशबाज़ रहीस के घर में रखे बारूद के जखीरा में आग लग गई बड़ा हादसा होने से बच गया जिसके बाद भी प्रशासन बेखबर नजर आ रहा है ।धीरेश ने एक दुकान नंदगांव के पास भी खोल रखी है ।धीरेश से पूछने पर शादी पार्टियों में बुकिंग करने की बात स्वीकार की गई कि उसके द्वारा आतिशबाजी बेचने का कार्य लगातार जारी है ।उसके द्वारा दीपावली पर भी कस्बे में पटाखों की बड़ी दुकान लगाई गई थी ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!