Breaking News

डीएम की अध्यक्षता में थाना सिविल लाइंस में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

Spread the love

डीएम की अध्यक्षता में थाना सिविल लाइंस में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

बदायूँ: 14 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने थाना सिविल लाइंस में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने में जो भी फरियादी आता है वह बड़ी आस व न्याय की उम्मीद लेकर आपके पास आता है इसलिए फरियादी को गंभीरतापूर्वक सुना जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि आपकी कार्यप्रणाली से सरकार की छवि धूमिल ना हो, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर कुल 05 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।

शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करते हुए आमजन से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व व भूमि सम्बंधी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के सम्मुख निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारण के समय की फोटोग्राफी कराने तथा सहमति पत्र पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर कराने के लिए भी निर्देशित किया।

डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कि वह अपने क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण करते रहे तथा छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है इससे किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आज का व्यापारिक राशिफल: कारोबार में कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को सतर्क रहने की जरूरत

Spread the loveमेष: आज व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस …

error: Content is protected !!