Breaking News

केंद्र सरकार की योजनाओं का जनता को सीधे लाभ मिल रहा है-हरीश

Spread the love

केंद्र सरकार की योजनाओं का जनता को सीधे लाभ मिल रहा है-हरीश

बिल्सी नगर पालिका परिषद में हुई संकल्प सभा

बिल्सी। केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल को लेकर शनिवार को नगर पालिका प्रांगण में संकल्प सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि रहे विधायक हरीश शाक्य का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे हो गए हैं, सभी लोगों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिए गए। पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ मिला। पीएम आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। देश के 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया। इससे पहले सभासद अजीत गुर्जर, उमेश बाबू, प्रखर माहेश्वरी आदि ने 51 किलो की फूलमाला पहनाकर विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर और पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, शेखर सक्सेना, विवेक राठी, आदित्य माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, अमित मिश्रा, सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, विकास माहेश्वरी, संजीव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!