Breaking News

रंजिशन किसान पर बोला हमला, पीटकर किया घायल

Spread the love

रंजिशन किसान पर बोला हमला, पीटकर किया घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली में शुक्रवार की रात खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर कुछ लोगों ने रंजिशन हमला कर घायल कर दिया। घायल पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने घायल किसान को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। क्षेत्र के गांव परौली निवासी नन्हे पुत्र सोहनलाल ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने खेत पर पालेज की रखवाली कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ दबंग लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल नन्हे शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंचा। साथ ही घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल किसान को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महाराणा प्रताप चौक पर कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

Spread the love बदायूं। सावन के पावन अवसर पर रविवार, 23 अगस्त 2026 को महाराणा …