बदायूँ। सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव व जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन के दृष्टिगत स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने उपस्थित कार्मिकों से कहा कि वह भारत निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप कार्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सी-विज़िल एप के माध्यम से भी निर्वाचन संबंधी शिकायतों को प्राप्त कर उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
Check Also
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …
Budaun Amarprabhat