Breaking News

7 मई को जनता भाजपा को सात समंदर पार भेज देगी: अखिलेश

Spread the love

गुन्नौर के बाद सबसे बड़ी जीत सहसवान से होगी

सहसवान। नाधा में आयोजित समाजवादी पार्टी की जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार बदायूं की जनता और सहसवान विधानसभा के लोग रिकार्ड बनाकर जिताएंगे। यहां से सपा को ताकत मिलती है। गुन्नौर के बाद सबसे बड़ी जीत सहसवान विधानसभा से होगी। यहां मुकाबला इस बात का है कि सहसवान के लोग या जसवंतनगर के लोग ज्यादा वोटों से जिताएंगे। इस बार बदायूं की जनता चाचा को अपना बना लेंगे और वे यहीं के होकर रह जाएंगे। अब आपको अपने काम के लिए किसी से नहीं कहना पड़ेगा क्योंकि चाचा स्वयं ही सब काम करने में सक्षम हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि 7 मई का चुनाव भाजपा को सात समन्दर दूर फेंक देगा। यह चरण भाजपा का सफाया कर देगा। पहले दूसरे चरण में जनता ने भाजपा को पलटा है रहा बचा तीसरे चरण में सफाया हो जाएगा। भाजपा ने कोई वर्ग नहीं छोड़ा जिससे इन्होंने नकली बातें न की हों। किसानों की आय दुगुनी कर देंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ।
इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद किसानों के लिए एमएसपी देकर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हमारा किसान को जब पैदावार की कीमत सही मिलेगी तभी वह खुशहाल होगा। जो किसानों की आय नहीं बढ़ाएगा उस सरकार को ये किसान हटा देंगे। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया, भाजपा सरकार ने सिर्फ उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया। इंडिया गठबंधन की सरकार में किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि अहीर रेजीमेंट और गुजरात की रेजीमेंट भी बनाई जाएगी। जो फौज हमारी सीमा पर डटी है उस नौकरी को भी इन्होंने आधा अधूरा बना दिया। ये अग्निवीर आधी अधूरी नौकरी है। हमारी सरकार में इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में हुई परीक्षाओं में से 10 परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। ये सरकार जानबूझकर करा रही है। इससे भी लोग नाराज हैं। एनडीए सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। ये संविधान खत्म करना चाहते हैं लेकिन जनता संविधान खत्म करने वालों को सरकार से ही हटा देंगे। हमने अपनी सरकार में कभी भी बदायूं को विकास के मामले में पीछे नहीं छोड़ा। आज आप लोग समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिता देना और भाजपा को सबक सिखा देना।
मंच पर जिला पंचायत सदस्य गजेन्द्र यादव को अखिलेश यादव का स्वागत करने से एक विधायक द्वारा रोका गया और उन्हें पीछे की ओर धकेल दिया, यह मामला वहां पर काफी चर्चा में रहा।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!