Breaking News

नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप और एडवेंचर कैम्प का समापन, मिले प्रणाम पत्र

Spread the love

हनुमान जी जैसा अतुलित बल लाएगा क्रांति, रचेगा नया इतिहास : संजीव

नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप और एडवेंचर कैम्प का समापन, मिले प्रणाम पत्र

बदायूं : प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत अल्मोड़ा में चल रहे नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप और एडवेंचर कैंप का ग्रांड कैंपफायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सर्वधर्म प्रार्थना के साथ समापन हो गया। पहाड़ियों की दुर्गम घाटियों, घनें जंगलों के बीच सबसे ऊंची चोटियों पर सर्वश्रेष्ठ ट्रेकिंग की। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में चला।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा श्रेष्ठ ज्ञान अर्जित कर समाज के लिए पथप्रदर्शक और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। अपने सद्विचारों और सत्कर्मों से समाज में नैतिक मूल्यों को पुनः स्थापित करें। हनुमान जी जैसी निस्वार्थ सेवा और अतुलित बल से विचार क्रांति आएगी और नया इतिहास रचेगा।
एलओसी विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि युवा दिग्भ्रमित न हों, राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करें।
प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतलाखेत अल्मोड़ा के प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार ने युवाओं को प्रकृति की गोद में जीवन जीने की कला सिखाई।
जिले की चार सदस्यीय टीम के अलावा लखनऊ, कुशीनगर , बनारस के स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स की टीमों ने शीतलाखेत की सबसे ऊंची पहाड़ियों की चोटियों पर ट्रेकिंग की। इस दौरान औषधीय पौधों, फलदार पौधों, गुफाओं, कंदराओं, ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।
एडवेंचर के एलओसी अमित सैनी और उनकी टीम के एडवेंचर इंस्टेक्टर मोहित कुमार, शिवम मौर्य, आनंद मालियान ने बच्चों को सहासिक एडवेंचर कराए।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप और एडवेंचर स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर स्काउट रोहित गुप्ता, जीवन गोला, सचिन पाल, डा.विनय यादव, अंकिता, डाली, गीता, दीपाली, शालिनी, खुशी, रेनू, आयुषी, तन्नु, संजना, मोहम्मद रहीस, शैलेंद्र, उदय शशांक, अभिषेक, दिलीप, रुस्तम, रत्नेश, आदित्य, पंकज आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!