Breaking News

मैथिल परिवार बदायूं द्वारा सोमपाल शर्मा ,जिलाध्यक्ष भाजपा बरेली के स्वागत व सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Spread the love

*मैथिल परिवार बदायूं द्वारा सोमपाल शर्मा ,जिलाध्यक्ष भाजपा बरेली के स्वागत व सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन ।*

बदायूं :- मैथिल परिवार बदायूं द्वारा सोमपाल शर्मा , जिलाध्यक्ष भाजपा बरेली , के स्वागत व सम्मान का कार्यक्रम स्काउट भवन निकट राजकीय इण्टर कॉलेज बदायूं में आयोजित किया गया जिसमें सामाजिक समरसता व राजनैतिक भागीदारी पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोमपाल शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा बरेली उपस्थित रहे । मैथिल समाज से सोमपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष बरेली के पद पर नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में मैथिल परिवार बदायूं द्वारा उनका जिला बदायूं में प्रथम आगमन होने पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सोमपाल शर्मा जी ने मैथिल समाज को राजनैतिक रूप से आगे बढ़ने , सुदृढ़ होने शिक्षित होने व संगठित बनने का संदेश दिया । सोमपाल शर्मा ने भाजपा द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों में चलाई जाने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट जयंती प्रसाद शर्मा ने की व मंच संचालन अचल मैथिल एवं भुवनेश शर्मा ने किया ।

इस कार्यक्रम में नरेन्द्र मैथिल, अचल मैथिल, अनूप मैथिल, सुधांशु मैथिल, मैथिल पुष्पेंद्र शर्मा, एडवोकेट सुबोध गुलाबराय, राजेश शर्मा (उद्योगपति), हरिओम शर्मा (उद्योगपति), हरीश मैथिल बिल्सी, सुमित मैथिल, मदनलाल शर्मा कृष्णपाल शर्मा, भुवनेश शर्मा और समस्त मैथिल समाज के लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!