Breaking News

कादरचौक पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 01 नाजायज तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (12 बोर) के गिरफ्तार कर जेल भेजा

Spread the love

*थाना कादरचौक पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 01 नाजायज तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (12 बोर) के गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-बदायूं, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध शस्त्रों/अपराधियों की बरामदगी/गिरफ्तारी के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी उझानी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कादरचौक के नेतृत्व में कादरचौक पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.06.2025 को एक अभियुक्त रविन्द्र पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम मामूरगंज थाना कादरचौक बदायूँ को मय 01 नाजायज तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस (12 बोर) के मुखबिर खास की सूचना पर खंजरनगला को जाने वाले पक्के रास्ते से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कादरचौक पर मु0अ0सं0 163/25 धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …