Breaking News

प्रशिक्षित योगसेवक सचिन भारद्वाज “यशोधन” ने करवाईं यौगिक क्रियायें*

Spread the love

*पुलिस लाइन में पांच दिवसीय योग शिविर प्रारम्भ हुआ*
*प्रशिक्षित योगसेवक सचिन भारद्वाज “यशोधन” ने करवाईं यौगिक क्रियायें*
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर वर्ष की भांति इस बार भी पुलिस लाइन मैदान पर पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हो गया है। आर आई पुलिस लाइन इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में योग शिविर से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की गयीं। विगत पांच वर्षों की भांति इस बार भी प्रशिक्षित योगसेवक सचिन भारद्वाज “यशोधन” ने सभी यौगिक क्रियायें सम्पन्न करवाईं। प्रथम दिवस आर आई इंद्रजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित करके योग शिविर का उद्घाटन किया।
योगसेवक श्री भारद्वाज ने बताया कि योग केवल आपके तन को ही स्वस्थ नहीं रखता बल्कि हम सबके मन और विचारों को भी स्वस्थ रखने में सहायक होता है। नियमित योग एवं आसन करने से हमारा शरीर लचीला बनता है। योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। श्री भारद्वाज ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को भजन के साथ यौगिंग – जॉगिंग करवाई। इस अवसर पर समस्त पुलिस स्टाफ ने योग करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the loveअवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स …

error: Content is protected !!