Breaking News

ईओ के निर्देश पर कर विभाग की टीम ने की छापेमारी

Spread the love

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ सड़क पर उतरी पालिका टीम
ईओ के निर्देश पर कर विभाग की टीम ने की छापेमारी
फोटो, 1, उरई में चेकिंग के दौरान मौजूद पालिका की कर विभाग की टीम।
उरई। शहर में धड़ल्ले से किए जा रहे प्रतिबंधित पॉलीथिन की रोकथाम के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। बुधवार को पालिका ईओ के निर्देश पर पालिका टीम ने शहर के प्रमुख जगहों पर छापेमारी की। चेकिंग की खबर से पूरे बाजार में हड़कंप सा मच गई। इस दौरान दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए पॉलीथिन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई।
बुधवार को कर अधीक्षक गणेश प्रसाद, आरआई धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पालिका टीम में शामिल अजय कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने सब्जी मंडी से लेकर भगत सिंह चौराहे पर छापेमारी की। कंफैक्शनरी से लेकर हाथ ठिलिया विक्रेता और सब्जी मंडी में दुकानों पर जाकर चेकिंग की गई। ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित पालीथिन की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। पालिका की कर विभाग की टीम को निर्देशित किया गया है कि वह बाजारों में अभियान चलाकर कार्रवाई करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love25 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण संवाददाता : …

error: Content is protected !!