Breaking News

ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार सृजन यादव को शिकायती पत्र सौंपा

Spread the love

बिसौली। तहसील क्षेत्र के ग्राम अहरौली के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार सृजन यादव को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जो सीसी रोड डाला गया है उसकी वजह से जलभराव हो रहा है और बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। गांव में जलभराव से मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उनका आरोप है कि इस समस्या से पूरे गांव के लोग प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर इस समस्या के समाधान की मांग की है। इस दौरान भीम आर्मी के जिला सह. संयोजक जयनेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सोनपाल, शिशुपाल, संजीव, बृजलाल, मुन्नालाल, नानकराम, चेतराम, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Spread the loveसुरक्षा, निगरानी और प्रवेश व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश …

error: Content is protected !!