Breaking News

सीडीओ ने की पीएम सूर्यघर योजना के कार्यों की समीक्षा

Spread the love

सीडीओ ने की पीएम सूर्यघर योजना के कार्यों की समीक्षा

बदायूँ: 18 जून। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, सहायक निबंधक सहकारिता विभाग, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक सम्भागीय अधिकारी परिवहन, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत, प्राचार्य डिग्री कालेज, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, एलडीएम पंजाब नेशनल बैंक, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड-2 एवं जनपद में कार्यरत समस्त वेन्डर्स ने प्रतिभाग किया। बैठक में जनपद में आयोजित कृषक गोष्ठी के कृषक भी सम्मिलित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा योजना के संबंध में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कृषकों को समस्त जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने सभी जनपदीय अधिकारियों को योजनान्तर्गत प्रदत्त लक्ष्य की समीक्षा की गई एवं वेन्डर्स को योजना के अंतर्गत आ रही समस्याओं को सुना गया। बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं एल0डी0एम0 पंजाब नेशनल को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गये। उन्होंने गोष्ठी में सम्मिलित किसानों को उक्त योजना का लाभ लेने व जनसामान्य को भी जागरूक करने की अपील की गई।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!