Breaking News

सभी कष्टों को दूर करता है सुंदरकांड का पाठ

Spread the love

सभी कष्टों को दूर करता है सुंदरकांड का पाठ

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड निवासी व्यापारी दीपक माहेश्वरी के आवास पर मंगलवार की रात श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में सुंदरकांड का पाठ कराया गया। सुंदरकांड का महत्व बताते पंडित आशीष वशिष्ठ ने कहा कि हनुमान जी इस कलयुग के प्रधान देव हैं और अजर-अमर हैं। हनुमान जी की कृपा से सभी तरह के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सुभाष चंद्र माहेश्वरी, सुरेशचंद्र वाष्र्णेय, पुष्कीन गांधी, दीपक माहेश्वरी बाबा, मुकेश गुप्ता, अंबुज शंखधार, सत्यवीर सिंह, मंयक तोषनीवाल, आलोक गांधी, एकलव्य माहेश्वरी, हेमंत माहेश्वरी, रामप्रकाश शाक्य, गौरव गांधी, शशि माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, लता माहेश्वरी, आशा माहेश्वरी, माधव माहेश्वरी, विपिन बाहेती आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!