Breaking News

दंबगों ने बाग पर पहुंचकर की गाली-गचौल और मारपीट

Spread the love

दंबगों ने बाग पर पहुंचकर की गाली-गचौल और मारपीट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैन में बीती 14 जून की शाम एक बाग में रखवाली कर रहे लोगों से क्षेत्र के गांव जिनौरा के कुछ दंबगों ने यहां आकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। जिसके बाद बाग स्वामी ने आरोपियों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस जांच में जुट गई है। गांव वैन निवासी शेर सिंह पुत्र ढाकन सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका ग्राम बैन में भूमि गाटा सं0 238 व 242 रकवा 1.160 हे0 व 0.379 हे0 में वाग है। जिसमें आम व कटहाल के वृक्ष स्थित हैं। दिनाँक 14 जून की शाम चार बजे कुसुम चौहान पत्नी अजयपाल चौहान व उनकी पुत्रवधू सारिक राघव पत्नी राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम जिनोरा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ बांग में आकर रखवाली करने वालों से गाली गलोज की उनके द्वारा सूचना देने पर वह और उनके परिवार के लोग बाग में पहुँचे व गाली गलोज व मारपीट का कारण जानना चाहा मेरे द्वारा गाली गलौच को मना करने पर उक्त आरोपी लड़ाई झगड़े को आमदा हो गये। जिसके बाद गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए। जिससे आरोपी वहां से धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में आरोपी कुसुम चौहान,सारिक राघव एवं कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!