Breaking News

दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता से मारपीट, पुलिस को दी तहरीर

Spread the love

दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता से मारपीट, पुलिस को दी तहरीर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक प्रार्थना दिया है। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी कीर्ति पुत्री तोताराम ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसका विवाह क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी रोहित पुत्र अगर सिंह के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था और उनके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया। परंतु ससुराल वाले इस दहेज से संतुष्ट नहीं है और आए दिन दहेज को लेकर बार-बार उसे प्रताड़ित करते है। 13 जून को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर मायके के लोग गांव पहुंच गए। इसके बाद उक्त लोगों ने उनके पिता के साथ भी जमकर अभद्रता की। जिसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब मायके वाले कीर्ति के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने मामले की शिकायत की। मारपीट के बाद कीर्ति की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता कीर्ति ने अपने पति रोहित, ससुर अगर सिंह, सास मीरा, देवर मोहित व कमल, ननद कामिनी पर दहेज में दो लाख रूपये नगद व शहर में प्लाट की मांग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू सुबह 7 बजे से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, वेबसाइट और मोबाइल ऐप से होंगे पंजीकरण

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां …

error: Content is protected !!