Breaking News

कछला गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक दर्जन से अधिक दुकानों में भरा पानी, हजारों रुपए का हुआ नुकसान

Spread the love

कछला गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक दर्जन से अधिक दुकानों में भरा पानी, हजारों रुपए का हुआ नुकसान

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा में गुरुवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से वहां पर प्रसाद, धूपबत्ती व चाय आदि की दुकानों में पानी भर गया। जिससे दुकानों में रखा हजारों रुपए का सामान पानी में समा गया। कछला के रहने वाले रामसिंह, ओमकार कश्यप, प्रकाश, आजू बाबा, अजीत कश्यप, कृपाल, अनोखे, अरविंद कश्यप समेत एक दर्जन से अधिक लोग गंगा घाट पर दुकाने लगाते हैं। दुकानदारों ने बताया कि वह गंगा घाट पर प्रसाद, धूपबत्ती, चाय व अन्य सामान की दुकाने लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। गुरुवार शाम 6 बजे अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जिससे उनकी दुकानों में पानी भर गया और उनका हजारों रुपए का सामान गंगा में समा गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!