Breaking News

विधायक हरीश शाक्य ने सुनी लोगों की समस्याएं

Spread the love

विधायक हरीश शाक्य ने सुनी लोगों की समस्याएं

बिल्सी। नगर सिरासौल रोड स्थित मंडी समिति के गेस्ट हाउस में शुक्रवार भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जन समस्याओं को सुना। यहां तकरीबन डेढ़ सौ से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से बीस शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। विधायक ने संबंधित अधिकारी को मोबाइल पर वार्ता कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। इसके बाद विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, एसडीएम रिपुदमन सिंह, नगराध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, शेखर सक्सेना, सूर्यप्रकाश देवल, प्रखर माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, रक्षपाल सिंह शाक्य, विनय कुमार सिंह चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!