Breaking News

भाई-भाई में हुआ झगड़ा, चार पर हुई एफआईआर

Spread the love

भाई-भाई में हुआ झगड़ा, चार पर हुई एफआईआर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में मामूली कहासुनी को लेकर भाई-भाई में झगड़ा हो गया। जिसमें पीडित की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गांव निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र परमेश्वरी दयाल ने बताया कि वह शनिवार की रात नौ बातों ही बातों में ही उनके छोटे भाई सुरेन्द्र कुमार मुझे गाली गलौज करन लगा। जब उन्होनें गाली देने से मना किया तो सुरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, विशाल, हरवती पत्नी सुरेन्द्र कुमार उन्हे और उनकी पत्नी पुष्पा देवी को लात घूसों, लाठी डन्डा से मारने पीटने लगे। जिसमें सुरेन्द्र कुमार के हाथ में धारदार हथियार फर्सा था जो उनके सिर में मारा। जिसमें काफी गम्भीर चोट है। पुष्पा देवी के भी काफी चोट लगी है। पीड़ित नरेंद्र कुमार की ओर से पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …