Breaking News

अचानक से गायब हुआ युवक, दर्ज कराई गुमशुदगी

Spread the love

अचानक से गायब हुआ युवक, दर्ज कराई गुमशुदगी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला डल्लू से बिल्सी नगर दवा लेने आया 25 वर्षीय युवक 16 जून की शाम को घर से निकला। अचानक से गायब हो गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी बुधवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गांव नगला डल्लू निवासी कैलाश चंद्र पुत्र वंशीधर ने पुलिस को सूचना दी कि उनका 25 वर्षीय पुत्र ललतेश 16 जून की शाम घर से दवा लेने के लिए बिल्सी नगर जाने की बात कह कर गया था। जब देर शाम तक घर वापस नहीं आया तो सभी आसपास के रिश्तेदारों में उसका पता लगाने के लिए प्रयास किया गया। मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद पिता ने 18 जून को इसकी गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश किए जाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का निधन

Spread the loveबदायूं। हिंदी दैनिक अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई …

error: Content is protected !!