Breaking News

योग अनादि काल से भारतीय संस्कृति में समाया हुआ है- सर्वेश पाठक

Spread the love

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया.

योग अनादि काल से भारतीय संस्कृति में समाया हुआ है- सर्वेश पाठक

विश्व पटल पर योग को पहचान दिलाई भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने

बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक धरती, एक स्वास्थ्य थीम पर उत्साह पूर्व मनाया गया. जिसमें आचार्य परिवार एवं समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज के आरोहण के साथ प्रारंभ हुआ, समापन संघ की प्रार्थना से हुआ.
योगाचार्य सर्वेश पाठक ( विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूं) ने योग की विभिन्न क्रियाएं भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम विलोम,भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार जैसी योगिक क्रियायों के बारे में इनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ-साथ अभ्यास कराया.
योगाचार्य सर्वेश पाठक ने कहा- योग भारतीय संस्कृति में अनादि काल से समाया हुआ है. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने योग को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई. योग करने से व्यक्ति स्वस्थ एवं प्रसन्न रहता है.
प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद- गंगवार ने अतिथि परिचय एवं धन्यवाद आभार व्यक्त किया. मुख्य शिक्षक चंद्रपाल सिंह एवं प्रार्थना हिमांशु उपाध्याय ने कराई.
इस मौके पर व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य, कमलेश कुमार, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल अशोक कुमार, अनोज सक्सेना,शैलेंद्र सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, रुचि माहेश्वरी, दीक्षा गोस्वामी, कंचन राठौर, जगतपाल सिंह सहित समस्त आचार्य परिवार एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!