Breaking News

योग से मिलता है अच्छा स्वास्थ्य

Spread the love

योग से मिलता है अच्छा स्वास्थ्य

बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्काउट गाइड ने योग किया। विभिन्न मुद्राओं, प्रणायाम और आसन किए। बच्चों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि दुनियां का सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है। योग से अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि योग जीवन की संजीवनी है।
योगाचार्य पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने स्काउट-गाइड को योग मुद्राओं, लोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, मयूरासन, ताड़ासन, उत्कटासन, गौमुख आसन, वज्रासन, चक्रासन, सर्पासन, अर्धचक्रासन, शशांक आसन, वृक्षासन आदि आसनों का अभ्यास कराया।
डीटीसी पूर्वी सक्सेना के नेतृत्व में निखिल चौहान, जीशान, सोनम कश्यप, अर्पिता कश्यप, उर्मि मौर्य, सिद्धि गुप्ता, आकाशी साहू, पूजा मौर्य, नंदिनी, शीतल, उर्वशी, खुशी, हिमांशु, रेनू, मोहिनी, वंदना, संजना, रोशनी, सुमित, मुस्कान आदि ने योग किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू से बचाव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान

Spread the loveबदायूँ। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू एवं अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों …