Breaking News

योग के साथ समाज की चेतना: शाहजहाँपुर में हुआ अनुशासन, समरसता और स्वास्थ्य का उत्सव

Spread the love

योग के साथ समाज की चेतना: शाहजहाँपुर में हुआ अनुशासन, समरसता और स्वास्थ्य का उत्सव
शाहजहाँपुर। आज जीएफ ग्राउंड पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक वृहद एवं भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संदेश के माध्यम से नागरिकों से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया।
इस आयोजन की व्यवस्था एवं समन्वयन में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उनकी देखरेख में प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा प्रबंधन, जन सहभागिता एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया, जिससे कार्यक्रम शांति, अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हो सका।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए संदेश के सीधा प्रसारण से हुई, जिसे सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने श्रवण किया।
इसके उपरांत योग प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
योग नोडल अधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने योग की वैश्विक महत्ता, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, तथा सामाजिक समरसता में योग की भूमिका को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की सफलता में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, आयुष विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, शिक्षण संस्थान एवं स्वयंसेवी संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा समापन सत्र में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ करता है, बल्कि मन, समाज और राष्ट्र को भी संतुलित एवं अनुशासित बनाता है। योग को अपनी दिनचर्या में अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन देने की बात कही तथा सभी सहभागियों को योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने हेतु प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!