Breaking News

स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज सहित अन्य सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Spread the love

स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज सहित अन्य सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
आसफपुर – बीते दिन शनिवार को समूचे देश में योग दिवस मनाया गया इसी दौरान स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , प्रधान लिपिक सुमति पाठक की उपस्थिति में स्थानीय संभ्रांत एवं योग शिक्षक निखिलेश कुमार पाठक के निर्देशन में राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।
जिसमें स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम में कालेज के शिक्षक श्याम सुंदर शर्मा , जयवीर सिंह , मौहर सिंह , पीयूष पाराशरी , अनिल आर्य , अखिलेश कुमार पाठक , रामभरोसे लाल , महेश पाल सिंह , अभिलाष मिश्रा , राजीव कुमार कश्यप व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुधीर यादव , टेक सिंह , देवेंद्र सक्सेना ,बबलू , राजेंद्र कुमार व पूर्व छात्र विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण की मौजूदगी में ए डी ओ लोकमन सिंह , विवेक कुमार मिश्रा , गजेंद्र पाल सिंह, कपिल गौतम , विनेश कुमार , धर्मवीर सिंह के अलावा क्षेत्रीय ग्राम प्रधानगण मौजूद रहे ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार , डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय , रमाकांत वार्ष्णेय , समद अली आदि मौजूद रहे ।
इसके अलावा स्थानीय संभ्रांत पूर्व ग्राम प्रधान पति पवन मिश्रा व रजनीश कुमार मिश्र , अजय कुमार कटिया , अनुज कुमार , डॉक्टर पुष्पा सिंह , सितारा बी, सौरभ कुमार पाराशरी ,ब्रह्म दत्त शर्मा आदि ने योग शिक्षक निखिलेश कुमार पाठक के निर्देशन में योगाभ्यास के दौरान सूर्य नमस्कार , ताड़आसन्न , अट्टहास , अनुलोम विलोम आदि आसनों का अभ्यास किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!