Breaking News

बिल्सी में एसडीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

Spread the love

बिल्सी में एसडीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

बिल्सी। तहसील सभागार में माह के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम रिपुदमन सिंह ने जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान यहां मात्र 65 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों के लिए प्रेषित कर दिए गए। ताकि उसका समय से निस्तारण हो सके। इस मौके पर सीओ संजीव कुमार सिंह, तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, नायब मोहित कुमार राठी, बीईओ गौतम प्रकाश, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, एसआई रमाकांत वर्मा, जेई दिनेश कुमार, आरआई प्रदीप सक्सेना, विनोद कुमार सिंह, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …