Breaking News

बिल्सी में लोगों को समझाया योग का महत्व

Spread the love

बिल्सी में लोगों को समझाया योग का महत्व

बिल्सी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के एनए इंटर कालेज में योगाचार्य ओमेंद्र सिंह ने लोगों को पर योग का महत्व समझाया। इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य, पूर्व ओमप्रकाश सागर, लोकेश बाबू, राहुल शर्मा, अजय प्रताप सिंह, आदित्य माहेश्वरी समेत सैकड़‍ लोग शामिल रहे। बांस बरोलिया में ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में योग दिवस पर सभी वृद्धों को संचालक वेदव्यास शर्मा ने योगा करा कर निरोग रहने के बारे में बताया। वहीं महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह ने भी यहां छात्रों को योग का महत्व समझाया। इधर तहसील क्षेत्र के गांव नागरझूना में राहुल देव शाक्य, विवेक राठी एवं अंबियापुर ब्लाक परिसर में बीडीओ शैली गोविल ने योग कर ग्रामीणों को योग का महत्व समझाया। इधर, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सहसवान, बाबा इंटरनेशनल स्कूल बिल्सी में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!