Breaking News

भक्तों ने चोला चढ़ाकर किया हनुमान चालीसा का पाठ

Spread the love

भक्तों ने चोला चढ़ाकर किया हनुमान चालीसा का पाठ

बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार की सुबह श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर उदयराज कोहली, सौरभ देवल, निशान्त देवल, रितिक, प्रांजल देवल आदि मौजूद रहे। इधर, नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर एवं तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी खौसांरा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों द्वारा हनुमान बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में प्रसाद का वितरण भी किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!