Breaking News

माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन के मूल आधार है: ममता शाक्य

Spread the love

माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन के मूल आधार है: ममता शाक्य

बिल्सी। पूर्व ज़िपं सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व के दृष्टिगत पौधारोपण किया। इसके अलावा वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को फल वितरण किए। उन्होनें कहा कि माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन के मूल आधार है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी मातृभूमि और हमारी प्रकृति के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना को प्रदर्शित करना है तथा पर्यावरण की रक्षा करते हुए मातृभूमि को हरा भरा बनाना है। इस मौके पर मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, गजेंद्र सिंह तोमर, वरुण शांखधार, विकास माहेश्वरी, भगवान सिंह, आरपी सिंह, पीडी सिंह, ओमप्रकाश शाक्य, राममूर्ति मौर्य, रामकिशोर शर्मा, नीरज शाक्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …