Breaking News

115 बदायूं विधानसभा में सभी मंडलों के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का फूल माला पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया

Spread the love

सदर विधायक,/पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के कैंप कार्यालय पर 115 बदायूं विधानसभा में सभी मंडलों के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का फूल माला पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी और कहा आप लोगों पर पार्टी ने जो भरोसा जताया है हमें उस भरोसे पर खरा उतरने का काम करना है कोई भी जिम्मेदारी छोटी या बड़ी नहीं होती है हमें अपने काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करना है आज देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है इसमें आप सभी का सहयोग है आज बूथ स्तर तक भाजपा का संगठन मजबूत है हमें पार्टी को और अधिक मजबूत करना है
सदर विधायक ने कहा की

लक्ष्य न ओझल होने पाए कदम बढ़ाता चल

मंजिल तेरे पग चूमेगी आज नहीं तो कल
आज देश में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार देश में सरकार चल रही है प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार चल रही है और आप सबकी वजह से आप सबकी मेहनत से मैं भी दूसरी बार बदायूं से लगातार विधायक हूं
और मेरा प्रयास रहता है कि मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा तैयार रहूं और मैं हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को तैयार रहता हूं
आप सभी से मेरा आग्रह है कि पार्टी ने आप पर जो भरोसा किया है उस पर आप खरा उतरने का काम करे।
आप सभी का भविष्य उज्जल हो।
अंत में उन्होंने सभी को पुन शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष/ उपाध्यक्ष सहकारी चीनी मिल सोबरन सिंह राजपूत , निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धीरेन्द सिंह,मनोज गुप्ता , जितेंद्र साहू मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया, नौरंगपाल राजपूत,राघव चौहान, रामचरण पाल ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में युवा नेता श्री विश्वजीत गुप्त, क्षेत्रीय मंत्री bkym अंकित मौर्य पंकज शर्मा, नीतेश वार्ष्णेय,आदेश शर्मा,अनोज सिंह, अभिषेक मथुरिया, डॉ राजकुमार प्रजापति,रामेंद्र शर्मा,नरेश गुर्जर,रचित साहू, विकास तिवारी, रामनरेश गौतम, ख्यालीराम मौर्य,नितिन शर्मा,असीम रस्तोगी, राणा शमीम,नीतू मिश्रा,रेखा सिंह, गब्बर सिंह, डॉ संजीव सक्सेना, बृजेंद्र प्रजापति, सुरजीत शाक्य सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!