Breaking News

संविलियन विद्यालय गंधरोली में ग्रीष्म कालीन अवकाश उपरांत शिक्षण कार्य प्रारंभ

Spread the love

बिसौली। संविलियन विद्यालय गंधरोली में ग्रीष्म कालीन अवकाश उपरांत शिक्षण कार्य प्रारंभ होने के प्रथम दिवस स्कूल को गुब्बारों आदि से सजाते हुए बच्चों का स्वागत उनके माथे पर रोली-चंदन के टीके व पुष्प के साथ किया गया। नवींन नामांकन, ठहराव आदि की जागरूकता हेतु गाँव मे स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। विकास क्षेत्र बिसौली के नवनियुक्त ए.आर.पी. मंजीत सिंह को विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया व शिक्षक प्रभाकर सक्सेना द्वारा उंनको विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों व नवाचारों के बारे में बताया गया। एआरपी द्वारा अपने संबोधन में विद्यालय में संचालित विभिन्न नवाचार व गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए बच्चों से नियमित रूप से स्कूल आने व अभिभावकों से अपने 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूल में कराने का आहावन किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ प्रभाकर सक्सेना, शम्मी कुमार गुप्ता, अजय, संजय, अलका, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …