Breaking News

पदमांचल मंदिर में जैनियों ने किया मंगल जलाभिषेक

Spread the love

पदमांचल मंदिर में जैनियों ने किया मंगल जलाभिषेक

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल जैन मंदिर पर मंगलवार जैन तीर्थंकर भगवान का मंगल जलाभिषेक व शांति धारा की गई। इसके बाद विधि विधान से प्रभु की प्रतिमा के समक्ष अक्षत समर्पित किए गए। श्रद्धा पूर्वक जिनेन्द्र भगवान की पूजा-अर्चना आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्री दिगंबर जैन महा समिति के मंडलाध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि तीर्थंकरों ने स्वयं पर विजय प्राप्त की है और क्रोध, अभिमान, छल, और इच्छाओं जैसी भावनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया है। तीर्थंकर दूसरों को मोक्ष के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन करते हैं और उनके उपदेशों में कोई विरोधाभास नहीं होता है। तीर्थंकरों ने सत्य, अस्तेय (चोरी न करना) और अपरिग्रह (संग्रह न करना) जैसे नैतिक गुणों का पालन किया और दूसरों को भी इनका पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। जैन धर्म का अंतिम लक्ष्य मोक्ष प्राप्त करना है। इस मौके पर दिव्या जैन, ज्योति जैन, प्रियांश जैन, तरुण जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!