Breaking News

बीडीओ ने किया सूरजपुर की वृहद गोशाला का निरीक्षण

Spread the love

बीडीओ ने किया सूरजपुर की वृहद गोशाला का निरीक्षण

जल्द पूरा होगा निर्माण, चार से अधिक हो सकेगें गोवंश संरक्षित

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर की ग्राम पंचायत सूरजपुर में शासन के निर्देश पर बनाई जा रही वृहद गोशाला का बुधवार को बीडीओ शैली गोविल और नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने औचक निरीक्षण किया। शीघ्र ही इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। जिसके बाद इस गोशाला में क्षेत्र के चार सौ से अधिक गोवशों को संरक्षित किया जा सकेगा। बी़डीओ ने बताया कि पशु पालन विभाग द्वारा करीब सवा करोड़ रुपए की धनराशि से इस वृहद गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होनें बताया कि गोशाला को पहुंचने के लिए रास्ता का काफी सकरा है। जिसको शीघ्र चौड़ीकरण कराया जाएगा। जिससे गोशाला तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि गोशाला के निकट जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके लिए निकट में बहने वाली सोत नदी तक करीब 70 मीटर लंबा नाले और खड़जा का भी निर्माण कराया जाएगा। ताकि गोशाला के आसपास किसी तरह की जलभराव की समस्या न होने पाएं। इस दौरान बीडीओ ने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर लेखपाल गरिमा सिंह, दीपक विनायक आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!