Breaking News

महिला को पीटकर घर से निकाला, लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

महिला को पीटकर घर से निकाला, लगाई न्याय की गुहार

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेती चूरा पट्टी में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल महिला का मेडीकल परीक्षण कराकर जांच में जुट गई है। गांव सतेती निवासी अंगूरी देवी पत्नी स्वर्गीय बालवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पहले उसके पति का निधन हो गया। जिसके बाद वह अपने चार बच्चों के साथ ससुराल में रह रही है। बुधवार को उनकी सास, ससुर और देवरानी ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल भेजा है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि पति के खत्म हो जाने के बाद ससुराल वाले आए दिन उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। उसने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!