Breaking News

मोहर्रम और कावड़ यात्रा को लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से कड़ी निगरानी

Spread the love

मोहर्रम और कावड़ यात्रा को लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से कड़ी निगरानी

सहसवान, बदायूं: आगामी मोहर्रम और कावड़ यात्रा को देखते हुए, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से, मोo शहवाजपुर पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ सभी संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों की मदद से सघन निगरानी की जा रही है।
कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उपद्रवी तत्वों पर नज़र रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। ड्रोन कैमरे लगातार उन क्षेत्रों की फुटेज रिकॉर्ड कर रहे हैं जहाँ इन दोनों आयोजनों के दौरान भीड़भाड़ होने या किसी तरह के विवाद की आशंका है।
पुलिस ने जनता से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है । और लगातार गश्त जारी है।इस दौरान एसआई कमल सिंह, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, महताब अली, सादिक अली, राहुल कुमार, सहित समस्त पुलिस चौकी का स्टाफ मौजूद रहा ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति …

error: Content is protected !!